ऑस्कर में जीत के बाद राम चरण का हुआ जोरदार स्वागत, भारत ने रचा इतिहास

  1. Home
  2. मनोरंजन

ऑस्कर में जीत के बाद राम चरण का हुआ जोरदार स्वागत, भारत ने रचा इतिहास

ऑस्कर में जीत के बाद  राम चरण का हुआ जोरदार स्वागत, भारत ने रचा इतिहास

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की RRR फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने


पब्लिक न्यूज़ डेस्क-  95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। एसएस राजमौली की RRR फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। फैंस की भारी भरकम भीड़ के बीच राम चरण मुस्कुराते नजर आए और बचते-बचाते पत्नी के साथ खुद को इस भीड़ से निकाला। इसके बाद राम चरण एयरपोर्ट से बाहर आए और कार की रूफ टॉप से बाहर निकलकर अभिनेता ने अपने फैंस के लिए हाथ हिलाया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने आरआरआर का झंडा लिए राम चरण का स्वागत किया। साथ ही सभी फैंस अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए बेकरार दिखे। इसके साथ ही आरआरआर की ऐतिहासिक जीत के बाद राम चरण की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढोतरी हुई हैं, साथ ही एक्टर अब पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। इसके साथ ही बताते चलें कि एक दिन पहले ही साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR ने भी ऑस्कर में जीत हासिल करने के बाद वतन वापसी की थी। एक्टर को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, उन्हें भी फैंस ने घेर लिया था। साथ ही जूनियर NTR ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को ऑस्कर पुरस्कार स्वीकार करते हुए देखना सबसे अच्छा पल था।

जूनियर एनटीआर ने कहा था कि मैं आरआरआर को प्रोत्साहित करने के लिए हर भारतीय का धन्यवाद करना चाहता हूं, यह पुरस्कार ऑस्कर जो हमने जीता है, वह दर्शकों और फिल्म उद्योग के प्यार से ही संभव हो पाया है।