लैंगिक असमानता पर Priyanka Chopra ने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार

  1. Home
  2. मनोरंजन

लैंगिक असमानता पर Priyanka Chopra ने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार

लैंगिक असमानता पर Priyanka Chopraने की बात, बोलीं- कुछ पुरुष भी हैं इसके जिम्मेदार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म और अभिनय पर बात करने के अलावा प्रियंका चोपड़ा तमाम मसलों पर भी मुखर होकर बोलती हैं। प्रियंका अक्सर लैंगिक असमानता के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस पर टिप्पणी की है। प्रियंका चोपड़ा ने असमानता के लिए पुरुषों को भी जिम्मेदार ठहराया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बूते न सिर्फ बॉलीवुड में नाम कमाया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उनकी सफलता का डंका बज रहा है। इस मुकाम तक पहुंचने का प्रियंका चोपड़ा का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह तमाम उतार-चढ़ावों से होकर गुजरी हैं। विदेश में उन्हें नस्लवाद का सामना करना पड़ा तो वहीं बॉलीवुड में भी उन्हें किनारे कर दिया गया। मगर, उन्होंने इसे अपनी सफलता में बाधक नहीं बनने दिया।

प्रियंका चोपड़ा कई बार हीरो-हीरोइन के बीच समान वेतन पर भी बात कर चुकी हैं। अपने 22 वर्षों के करियर में पहली बार प्रियंका चोपड़ा इस मुकाम तक पहुंची हैं, जहां उन्हें पुरुषों के बराबर फीस मिली है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से हाल ही में बात की। उन्होंने बताया कि पुरुषों की असुरक्षा की भावना भी इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच फैले असमानता की एक वजह है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरी जिदंगी में कुछ बेहद शानदार लोग हैं, जो मेरी सफलता पर खुश होते हैं और जरा भी असुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। मगर, मेरी जिंदगी में कुछ ऐसे पुरुष भी हैं, जो मेरी सफलता पर असुरक्षित हो जाते हैं।'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'पुरुषों ने हमेशा आजादी का आनंद लिया है। परिवार में भी वह मुखिया की भूमिका में रहे हैं। ऐसे में जब एक महिला ऐसा करती है या कोई महिला ज्यादा सफल होती है और पुरुष घर पर रहता है तो उसे वह अपने लिए खतरे की तरह लेते हैं।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'बेटों की परवरिश इस तरह होनी चाहिए कि लैंगिक भेदभाव जैसी बात उनके दिमाग में न आए।