Parineeti -Raghav: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई! इस महीने होगी शादी

  1. Home
  2. मनोरंजन

Parineeti -Raghav: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई! इस महीने होगी शादी

Parineeti -Raghav: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हुई सगाई! इस महीने होगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। दोनों की डेटिंग के खबरें तो पहले से ही आ रही है।

इस बीच अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति और राघव की शादी तय हो गई है। इस खबर से फैंस दोनों की शादी को लेकर अब और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

इस महीने में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के बीच हो चुका है। वहीं, अब बताया जा रहा है कि इन दोनों की शादी अक्टूबर के महीने में होगी।

इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल होंगी, क्योंकि कथित तौर पर 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले JIO MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रियंका चोपड़ा भारत में होंगी, जिसकी वह चेयरपर्सन हैं।

सिल्वर बैंड रिंग पहने स्पॉट हुई थीं परिणीति 

बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर बैंड रिंग का प्लेसमेंट पहने देखा गया था। वहीं, परिणीति और राघव में से किसी ने भी अभी अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है।

हालांकि सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाते हुए उन्हें बधाई दी थी। वहीं, हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी ट्विटर पर राघव और परिणीति को उनकी यूनियन के लिए बधाई दी थी।

रेस्टोरेंट के बार स्पॉट हुए थे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

बताते चलें कि परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के रिश्ते की खबरें तब सामने आईं थी, जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे।