बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले में दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपी कौन हैं और कब से इस हमले की प्लानिंग थी जानिए

  1. Home
  2. मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले में दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपी कौन हैं और कब से इस हमले की प्लानिंग थी जानिए

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले में दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों आरोपी कौन हैं और कब से इस हमले की प्लानिंग थी जानिए 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी यह घटना रविवार सुबह करीब 5


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई थी। इस घटना के बाद से एक्टर के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच भी अलर्ट हो गई है। इस बीच क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है। आइए जानते हैं कि यह आखिर हमला करने वाले दोनों आरोपी कौन हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों के नाम सुनील पाल और विक्की गुप्ता हैं। दोनों ही बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि सुनील और विक्की इस साल फरवरी में मुंबई आए थे। यहां उन्होंने मुंबई के सेंट्रल के एक होटल में रूम लिया था। यहीं से दोनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने की साजिश रच रहे थे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील पाल और विक्की गुप्ता पिछले काफी समय से सलमान खान के घर यानी कि गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पनवेल के हरिग्राम गांव के राधा कृष्ण सोसाइटी में एक फ्लैट लिया। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने 25-30 हजार रुपये में एक फ्लैट को किराए पर लिया था। यहीं से उन्होंने एक बाइक भी खरीदी थी। बाइक से सुनील और विक्की मुंबई आते थे और सलमान खान के घर पर नजर रखते थे।

d

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि सुनील पाल और विक्की गुप्ता ने मौका पाकर रविवार को सलमान खान के घर के बाहर हमला किया था। फायरिंग करने के बाद दोनों गुजरात के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों का पता लगा लिया और मौके पर उन्हें गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि सलमान खान के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उसने मैसेज करते हुए एक्टर को चेतावनी दी थी। बताया जाता है कि इस पोस्ट के लिए अनमोल बिश्नोई ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क नेटवर्क का इस्तेमाल किया था, उसका एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है।