बॉलीवुड की सनसनी सनी लियोनी के साथ IAS अभिषेक सिंह का आ रहा रैप सॉन्ग, अभिषेक ने बीते दिनों दिया था इस्तीफा

  1. Home
  2. मनोरंजन

IAS पद से इस्तीफा के बाद ग्लैमर की दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह

IAS पद से इस्तीफा के बाद ग्लैमर की दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह 

पब्लिक न्यूज़ डेस्क। IAS पद से इस्तीफा के बाद ग्लैमर की दुनिया में उतरे अभिषेक सिंह का सनी लियोन के साथ रैप सॉन्ग आ रहा है। IAS अभिषेक सिंह ने शूटिंग पूरी होने के बाद एक ट्वीट किया है। सनी लियोन के जल्द ही जौनपुर आने की जानकारी भी ट्वीट की गई है।

आपको बता दें कि यूपी कैडर के 2011 बैच के IAS अधिकारी अभिषेक सिंह यूपी कैडर से हैं। सीधी भर्ती से IAS हैं और पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अभिषेक यूपी में जौनपुर से रहने वाले हैं और यहां से लोकसभा का चुनाव लडना चाहते हैं। अभिषेक को फिल्मों में काम करने का भी शौक है। वह फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। पिछले 8 महीने से सस्पेंड चलने के बाद अभिषेक ने बीते दिनों इस्तीफा दे दिया।

आईएएस अभिषेक सिंह नौकरी से इस्तीफा देने के बाद ग्लैमर की दुनिया में मशहूर हो रहे हैं। ताजा वीडियो बॉलीवुड की सनसनी सनी लियोनी के साथ उनके रैप सॉन्ग का है जो जल्दी रिलीज का दावा किया गया है। सनी को वो वीडियो में जौनपुर के लिए इनवाइट करते दिखे। चर्चा है की सनी लियोनी को लेकर जौनपुर के युवा काफी ज्यादा बेचैन हैं। रैप सॉन्ग की शूटिंग पूरी होने की जानकारी के साथ ही अभिषेक सिंह ने अपने फैंस को दशहरे की बधाई दी है।