Bigg Boss OTT 2- सलमान खान के रियलिटी शो के घर से आई बुरी खबर, किसकी बहन बोली- प्रार्थना करें

  1. Home
  2. मनोरंजन

Bigg Boss OTT 2- सलमान खान के रियलिटी शो के घर से आई बुरी खबर, किसकी बहन बोली- प्रार्थना करें

Bigg Boss OTT 2-  सलमान खान के रियलिटी शो के घर से आई बुरी खबर, किसकी बहन बोली- प्रार्थना करें

बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का दिन है, जिसके लिए फैंस कई हफ्तों से काफी एक्साइटेंड


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का दिन है, जिसके लिए फैंस कई हफ्तों से काफी एक्साइटेंड थे, लेकिन हाल में बिग बॉस के घर से एक बुरी खबर आ रही है, जो कंटेस्टेंट और इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान यानी ‘फुकरा इंसान के फैंस के लिए है। इस खबर ने उनके फैंस को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल, शो के पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत खराब नजर आ रही थी, जिसके बाद अब खबर है कि उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल में ये खबर उनकी बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए उनके फैंस तक पहुंचाई है, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया है। अभिषेक की बहन ने अपेडट देते हुए बताया कि इंफ्लूएंसर फुकरा इंसान घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगें, क्योंकि वो अस्पताल में भर्ती हैं।

v

अभिषेक मल्हान की बहन बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनहोंने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा ‘अभी पता चला कि अभिषेक की तबियत ठीक नहीं। वो शायद अस्पताल में भर्ती हैं’। बहन प्रेरणा ने आगे लिथा कि ‘इसलिए वो आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। अभिषेक ने पूरे बिग बॉस ओटीटी के पूरे सीजन में सभी का बहुत एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करें’। प्रेरणा मल्हान के इस पोस्ट के बाद अभिषेक मल्हान के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं और उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर की ट्रॉफी के लिए घर में पांच कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, पूजा भट्ट, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे  थे, जिसमें से अभिषेक अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।