भारती सिंह के फैंस को उस वक्त धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि कॉमेडियन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं बन रही, अब खुद भारती सिंह ने खुलासा कर दिया है जानिए

  1. Home
  2. मनोरंजन

भारती सिंह के फैंस को उस वक्त धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि कॉमेडियन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं बन रही, अब खुद भारती सिंह ने खुलासा कर दिया है जानिए

भारती सिंह के फैंस को उस वक्त धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि कॉमेडियन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का हिस्सा नहीं बन रही, अब खुद भारती सिंह ने खुलासा कर दिया है जानिए 

कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पलटन के साथ लौट रहे हैं उनका नया कॉमेडी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आपको हंसाने के लिए


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी पलटन के साथ लौट रहे हैं। उनका नया कॉमेडी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ आपको हंसाने के लिए लौट रहा है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। हाल ही में शो का ट्रेलर रिलीज किया गया था। शो में पूरे 7 साल के बाद सुनील ग्रोवर वापसी करेंगे लेकिन भारती सिंह नजर नहीं आएंगी। ऐसा क्यों हुआ इसका खुलासा खुद कॉमेडी क्वीन ने कर दिया है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें कपिल शर्मा के अलावा कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर दिखाई दिए थे। इसके अलावा शो की जज अर्चना पूरन सिंह भी नजर आईं लेकिन फैंस की नजरें भारती सिंह को ढूंढती रहीं। दरअसल, भारती सिंह इस बार शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। इसकी वजह जानने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं।

ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने कपिल शर्मा के शो को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका कोई इरादा नहीं है कि वो शो का हिस्सा बनें। अगर कुछ खास होता है तो वह शो को ज्वाइन कर सकती हैं। भारती ने कहा, ‘अभी मैं कपिल भाई का शो ज्वाइन नहीं कर रही हूं। मैं अपने प्रोजेक्ट्स, पॉडकास्ट और डांस दीवाने में बिजी हूं।’भारत सिंह ने इंटरव्यू में आगे बताया कि, ‘मेरा बिजी शेड्यूल है लेकिन शो की तरफ से मुझे कॉल आया तो मैं जरूर जाऊंगी। मैं काम की वजह से कपिल भाई के शो का हिस्सा नहीं बन रही हूं। आगे चलकर मुझे बुलाया जाता है तो मैं जाना चाहूंगी। हालांकि इससे हमारे रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। मेरी और कपिल भाई की बॉन्डिंग काफी स्ट्रॉन्ग है।’

z

गौरतलब है कि भारती सिंह इससे पहले कपिल शर्मा शो के कई सीजन का हिस्सा बन चुकी हैं। शो में उनके किरदार को फैंस काफी पसंद करते आए हैं। इस बार शो में नहीं होने से लोगों को उनकी कमी खल सकती है। वहीं ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की बात करें तो यह शो 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है। शो के पहले एपिसोड में मेहमान बनकर रणबीर कपूर और नीतू कपूर आ रहे हैं।