बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद दिखाई दिए जानिए

  1. Home
  2. मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद दिखाई दिए जानिए

 बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद दिखाई दिए जानिए 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है इस बीच एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंची। वैसे तो अंबानी फैमिली ने इस फंक्शन को काफी प्राइवेट रखा था। फंक्शन की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई हैं, लेकिन जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक्ट्रेस को अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन का खाना एन्जॉय करते हुए देखा गया। इतना ही नहीं वीडियो में जाह्नवी अपने हाथों से शिखर को खाना खिलाते हुए पैपाराजी के कैमरे में कैद हो गईं। जैसे ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी।

x

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड स्टार्स को इनवाइट किया। यह फंक्शन समंदर के बीचो-बीच क्रूज पर रखा गया था, जिसमें शामिल होने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी पहुंची। दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस के साथ इस मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए।जाह्नवी कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें क्रूज पर खाने का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जाह्नवी के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं जाह्नवी उन्हें अपने हाथ से खाना खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘प्यार हो तो ऐसा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सेलिब्रिटी की हर चीज क्यूट लगती है चाहें हाथ से खाना ही क्यों न खिलाएं।’ वहीं कुछ यूजर्स प्राइवेसी को लेकर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि कहीं तो सेलेब्स को चैन से जीने दो। हर वक्त प्राइवेसी में घुसना ठीक नहीं है।गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच अफेयर की खबरें पिछले कई साल से आ रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। हाल ही में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को इशारों-इशारों में कंफर्म कर दिया था। जब कपिल ने मजाक करते हुए जाह्नवी से पूछा कि ‘आप इंटरेस्ट के हिसाब से लाइफ पार्टनर चुनेंगी या जिस शिखर पर हैं’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं जिस शिखर पर हूं बहुत खुश हूं।