सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग कराया रोमैंटिक मैटरनिटी फोटोशूट, शेयर की फोटो

  1. Home
  2. मनोरंजन

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग कराया रोमैंटिक मैटरनिटी फोटोशूट, शेयर की फोटो

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग कराया रोमैंटिक मैटरनिटी फोटोशूट, शेयर की फोटो


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बड़े पर्दे की एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज जन्मदिन है। सोनम आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर की शादी को 4 साल हो गए है। सोनम ने आनंद आहूजा शादी रचाई है। शादी के बाद से सोनम फिल्मों में कम ही नजर आ रही है। सोनम प्रेग्नेंट हैं और अपने इस फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह हाल ही में पति आनंद आहूजा के साथ बेबीमून मनाकर आईं हैं। सोनम ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड गलियारों में एक नन्हे मेहमान की किलकारी जल्द गुजने वाली है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर 14 मार्च को एक फोटो शेयर करते हुए दी थी।

जिसके बाद देखते ही देखते फोटो वायरल हो गयी। और उनके फैंस और रिलेटिव्स ने बधाइयाँ देना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में सोनम पति आनंद की गोद में लेती नज़र आ रही है और अपने पेट पे हाथ रखे हुए थी। बता दे कि सोनम कपूर तीन महीने प्रेग्नेंट है।

वहीं सोनम ने हाल ही में फिर एक बेहद बोल्ड मैटरनिटी शूट कराया। इसमें वो अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही है। ब्लैक ड्रेस में सोनम काफी हॉट पोज़ देती नज़र आ रही है। सोनम के फेस पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ़ नज़र आ रहा है। फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे है। साथ ही उन्हें प्रेगनेंसी के लिए विश भी कर रहे है। बता दे कि अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम और व्यवसायी आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। वहीं शादी के चार साल बाद अब ये कपल अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत करने के लिए तैयार है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।