Ram Setu Song Released: राम सेतु का गाना जय श्री राम हुआ रिलीज, जमकर हो रहा वायरल

  1. Home
  2. मनोरंजन

Ram Setu Song Released: राम सेतु का गाना जय श्री राम हुआ रिलीज, जमकर हो रहा वायरल

Ram Setu Song Released: राम सेतु का गाना जय श्री राम हुआ रिलीज, जमकर हो रहा वायरल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का गाना जय श्री राम रिलीज हो गया है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार, नुशरत भरुचा और जैकलिन फर्नांडिस नजर आ रहे है। वहीं गाने में फिल्म की सिनोप्सिस भी दिखाई दे रही है।

जय श्री राम गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है

गाने में राम सेतु से जुड़ी कहानी भी दिखाई दे रही है। इस गाने में राम सेतु की खोज की जा रही है। इसके लिए विज्ञान का सहारा लिया जा रहा है। अक्षय कुमार गाने में अंडरवाटर जाते है और रहस्य तलाशने का प्रयास करते है। अक्षय कुमार जंगलों, पहाड़ों और पानी में राम सेतु से जुड़े रहस्य तलाशते नजर आ रहे है। गाना गुरुवार को रिलीज किया गया है।

अक्षय कुमार राम सेतु में पुरात्वविद की भूमिका निभा रहे है

गाने के बोल जय श्री राम है। फिल्म में अक्षय कुमार पुरात्वविद की भूमिका निभा रहे है। इस गाने को विक्रम मोंट्रोसे ने गाया है। वहीं गाने को शेखर अस्तित्व ने लिखा है। राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म रामायण में वर्णित राम सेतु की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसी ब्रिज का उपयोग कर भगवान श्री राम ने लंका प्रस्थान किया था और रावण का वध कर माता सीता को छुड़ाया था।

राम सेतु के गाने को यूट्यूब पर 4 लाख 44 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है

इस गाने को यूट्यूब पर 4 लाख 44 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वहीं इस पर साढ़े 4 हजार कमेंट किए गए है। अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई थी। वह पिछली बार फिल्म रक्षाबंधन में नजर आए थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।