राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रचाई शादी, ट्रेडिशनल वेयर में आई नज़र

  1. Home
  2. मनोरंजन

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रचाई शादी, ट्रेडिशनल वेयर में आई नज़र

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रचाई शादी, ट्रेडिशनल वेयर में आई नज़र 

अपनी हरकतों से विवादों  में रहने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत अब फिर से चर्चा में हैं


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। अपनी हरकतों से विवादों  में रहने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत अब फिर से चर्चा में हैं। क्योंकि खबर है कि राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी से शादी रचा ली है। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फोटोज में राखी सावंत ट्रेडिशनल वेयर में नजर आ रही हैं। उनके साथ में बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी भी हैं। दोनों के गले में वरमाला है और वे मैरिज सर्टिफिकेट के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं।

तस्वीरों से मची सनसनी 

सोशल मीडिया पर इस शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें आदिल और राखी दूल्हा दुल्हन बनकर पोज दे रहे हैं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में राखी सावंत एक कागज पर साइन करते हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये मैरिज सर्टिफिकेट है, जिस पर राखी साइन कर रहे हैं। उनके पास में ही आदिल भी बैठे हुए हैं।

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग रचाई शादी, ट्रेडिशनल वेयर में आई नज़र 

मैरिज सर्टिफिकेट भी हो रहा वायरल 

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी और आदिल की शादी के दस्तावेज भी वायरल हो रहे हैं। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। लेकिन इसे गौर से पढ़ने पर शादी की तारीख 29 मई 2022 दर्ज नजर आ रही है। इस पर एक और डेट मेंशन है- 2 जुलाई 2022। इसलिए अब लोग कह रहे हैं कि राखी और आदिल ने पिछले साल ही शादी कर ली थी! या फिर यह कागज फेक है?

NRI से हुई थी पहल शादी

आपको बता दें कि राखी सावंत ने पहली शादी NRI रितेश से साल 2019 में  की थी। इसके बाद साल 2020 में ये दोनों रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आए थे। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों ने तलाक का फैसला ले लिया था। साल 2022 में दोनों का तलाक हुआ था। तलाक के तुरंत बाद राखी और आदिल ने डेट करना शुरू किया था।