लखनऊ आई प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, तस्वीरें

  1. Home
  2. मनोरंजन

लखनऊ आई प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, तस्वीरें

लखनऊ आई प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, तस्वीरें


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। फिल्म अभिनेत्री व यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा दो दिन के लिए लखनऊ में हैं। इस दौरान वह कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सेदारी करेंगी। सोमवार की सुबह वह निगोहां के लालपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं और बच्चों के पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने गांव की आरती से बात की और पूछा कि बच्चे को पोषण आहार के रूप में क्या खिलाती हैं? आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन व लंबाई भी नापी गई। इसके लिए 11 बच्चे आए थे। वहीं, केंद्र के बाहर प्रियंका की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। 

लखनऊ आई प्रियंका चोपड़ा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, तस्वीरें

इसके पहले प्रियंका चोपड़ा बिजनौर रोड स्थित औरंगाबाद के प्राथमिक विद्यालय गईं और स्कूली गतिविधियों में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से बात की और खानपान की जानकारी ली।प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से शिक्षा व उनके पोषण आहार के बारे में जानकारी ली।प्रियंका चोपड़ा के कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण महिलाएं और बच्चे भी उनसे मिलकर काफी खुश हुए।

प्रियंका को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। 

वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं, उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।