23 जनवरी को लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरे

  1. Home
  2. मनोरंजन

23 जनवरी को लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरे

23 जनवरी को लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरे

केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे वक्त से


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे वक्त से राहुल एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को डेट कर रही हैं और इसी महीने दोनों शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड का यह स्टार कपल बहुत जल्द सात फेरे लेने वाला हैं। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसके लिए दिग्गज क्रिकेटर के घर की सजावट होने लगी हैं। 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में अथिया और राहुल की शादी होगी। कपल से जुड़े एक सूत्र ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा है कि 21 जनवरी से कपल की प्री-वेडिंग रस्में शुरू होगी। इनमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग भी शिरकत करेंगे।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विजेंद्र चावला ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो केएल राहुल के घर का है। वीडियो में उनका घर सजा हुआ दिखाई दे रहा है और घर सजकर काफी खूबसूरत भी दिख रहा है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हल्दी, मेहंदी, संगीत और बहुप्रतीक्षित डी-डे जैसे सभी उत्सवों के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी की एक बड़ी साउथ इंडियन वेडिंग होने जा रही है।