आपने देखा हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर? सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

  1. Home
  2. मनोरंजन

आपने देखा हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर? सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली

आपने देखा हिमेश रेशमिया की फिल्म का टीजर? सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली


पब्लिक न्यूज़ डेस्क : हिमेश रेशमिया ने अपने फैन्स से वादा किया था कि 3 नवंबर को वह उन्हें सरप्राइज देंगे। अब उन्होंने इस सरप्राइज का खुलासा कर दिया है। हिमेश ने अपनी फिल्म अनाउंस की है। इसका टीजर भी लोगों के साथ शेयर किया है। फिल्म का नाम है बैडआस रवि कुमार (Badass Ravi kumar)। मूवी 2023 में रिलीज होगी। टीजर पर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। कई लोगों ने उनका जमकर मजाक उड़ाया है।

यूजर्स से की रील्स बनाने की रिक्वेस्ट

हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म का टीजर शेयर किया है। इसमें वह गाते, नाचते और ऐक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। करीब 3 मिनट की क्लिप में गाड़ियां उड़ती दिख रही हैं और धुआंधार ऐक्शन दिख रहा है। तितलियां गाना गाकर हिमेश ने मजेदार डांस भी किया है। हिमेश ने टीजर की अलग-अलग क्लिप शेयर की हैं। साथ में यूजर्स से कहा है कि इस पर रील्स बनाकर उन्हें भेजें।

ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक

इस टीजर पर सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंटस दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, बंदा हार नहीं मनेगा, सही है ब्रो लगे रहो। एक और कमेंट है, सिर्फ यही मूवी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा सकती है। एक ट्रोल ने लिखा है, पूरा शूटिंग गैरेज में हुआ था क्या सर? एक कमेंट है, फिल्म में और कोई भी है?

लोग बोले पठान फ्लॉप

इस क्लिप को Reddit पर शेयर करके भी कई लोगों ने मजाक उड़ाया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, पठान, टाइगर कौन हैं? बैडआस रवि कुमार आ गया है। एक ने कमेंट किया है, अरे नहीं, पठान और टाइगर 3 अब बुरी तरह फ्लॉप हो जाएंगी। एक ने लिखा है कि आखिरी के 5 सेकंड्स में तो ऐसा लगा कि जैसे वह दुश्मनों को अपने थूक से शूट कर देगा, स्पॉन्सर्ड बाय विमल पान मसाला। एक कमेंट है, इतना कॉन्फिडेंस चाहिए। एक ने लिखा है, आदिपुरुष से अच्छा वीएफएक्स है। लोगों ने कमेंट किया है कि हिमेश की फिल्म में पैसा कौन लगा रहा है। इस पर किसी ने जवाब दिया है इंडियन आइडल का पैसा है बाबू भैया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।