Movies On Ram: आदिपुरुष से राम सेतु तक, इन फिल्मों में दिखेगी भगवान राम की छवि; जानें सब कुछ

  1. Home
  2. मनोरंजन

Movies On Ram: आदिपुरुष से राम सेतु तक, इन फिल्मों में दिखेगी भगवान राम की छवि; जानें सब कुछ

Movies On Ram: आदिपुरुष से राम सेतु तक, इन फिल्मों में दिखेगी भगवान राम की छवि; जानें सब कुछ


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही पौराणिक फिल्मों का चलन भी बढ़ता जा रहा है। निर्देशक अब इस तरह की फिल्मों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। इसी क्रम में अब जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। आदिपुरुष के अलावा आने वाले दिनों में भगवान राम और रामायण पर आधारित कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में- 

आदिपुरुष

साउथ सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म रामायण पर आधारित है। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सीता और सैफ लंकेश की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अभिनेता सनी लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट से बनी यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को रिलीज की जाएगी। 

रामायण ट्रायलॉजी

सुपरहिट फिल्म दंगल के निर्देशक नितेश तिवारी ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि वह हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर एक फिल्म बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पौराणिक फिल्म 3डी में शूट की गई एक लाइव-एक्शन ट्रायलॉजी होगी, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन भगवान राम की भूमिका निभाएंगे और दीपिका पादुकोण सीता के रूप में दिखाई देंगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

राम सेतु

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडस्ट्री के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं, जो हर साल अपनी सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज करते हैं। हालांकि, यह साल अभिनेता के लिए कुछ खास नहीं रहा है। इस साल तीन फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक देने वाले अभिनेता अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। एक्टर जल्द ही फिल्म राम सेतू में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडीज, सत्यदेव कांचराना भी नजर आने वाले हैं।

सीता

चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं कंगना रणौत जल्द ही एक पौराणिक फिल्म में नजर आने वाली हैं। पिछले साल ही अलौकिक देसाई ने इस फिल्म का एलान किया था। इस फिल्म में रामायण की कहानी को सीता के दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा।  'सीताः द इन्कार्नेशन' के जरिए कंगना पहली बार अलग किरदार में दिखाई देंगी।

अपराजिता अयोध्या

इस फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री कंगना रणौत करेंगी। यह फिल्म अयोध्या फैसले पर आधारित होगा। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री राम मंदिर के 600 साल के सफर को कवर करेगी। इसके अलावा फिल्म में वर्षों तक चले कोर्ट केस के बारे में भी विस्तार से दिखाया जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।