अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए, IPL के बाद होगा रिसेप्शन: सुनील शेट्टी

  1. Home
  2. मनोरंजन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए, IPL के बाद होगा रिसेप्शन: सुनील शेट्टी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए, IPL के बाद होगा रिसेप्शन: सुनील शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल सोमवार शाम शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें राहुल और अथिया एक-दूसरे का हाथ पकड़े सात फेरे लेते और मंडप में बैठने नजर आ रहे हैं। अथिया के पिता व एक्टर सुनील शेट्टी से शादी समारोह स्थाल से बाहर आकर दोनों के सात फेरे संपन्न होने की जानकारी दी थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा शादी में कुछ फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल हुए हैं। अब मैं फादर इन लॉ बन गया हूं। लेकिन इस रिश्ते से बीच में लॉ निकल जाना चाहिए। फादर यह काम मैं काफी अच्छा कर लेता हूं। सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। रिसेप्शन कब होगा इस सवाल पर सुनील ने कहा आईपीएल के बाद इसके होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक शादी में कुल करीब 100 लोग ही शामिल हुए। 

चार साल के रोमांस के बाद आज अथिया और राहुल की शादी हुई है। शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई। इसके अलावा बताया जा रहा है कि राहुल-अथिया की शादी को जितना सीक्रेट रखा गया है। उनका रिसेप्शन उतना ही ग्रैंड होगा। रिसेप्शन में राहुल और अथिया दोनों की तरफ से करीब 3 हजार से ज्यादा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।