एक्टर मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले साल हुई थी पिता की डेथ

  1. Home
  2. मनोरंजन

एक्टर मनोज बाजपेयी की मां का निधन, पिछले साल हुई थी पिता की डेथ

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का गुरुवार को निधन हो गया।

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का गुरुवार को निधन हो गया।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 80 वर्ष की थी और उन्हें उम्र संबंधी बीमारी के कारण दिल्ली के मैक्स पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक्टर की टीम की ओर से जारी किए गए बयान में मौत की पुष्टि की गई और कहा गया कि, “सर की माँ को एक सप्ताह से अधिक समय तक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज सुबह उनका निधन हो गया।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी मां की सेहत में सुधार दिख रहा था। लेकिन बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता उनके साथ थे। मनोज बाजपेयी ने हमेशा अपनी मां को अपनी ताकत का स्तंभ बताया है।

गीता देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। बता दें, मनोज बाजपेयी ने पिछले साल अक्टूबर में ही अपने पिता को खोया था।