पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक आरोपी घायल


बागपत।दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश किरणपाल गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। पूछताछ में बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर आठ सितंबर को सिपाही अरुण कुमार पर जानलेवा हमला करना स्वीकार किया है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।