दिव्यांग विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बागपत

दिव्यांग विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

दिव्यांग विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म


बागपत।कोतवाली के एक गांव की विवाहिता से पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता दिव्यांग पति से परेशान थी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

कोतवाली पर पहुंची महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। करीब छह साल पूर्व कोतवाली के एक गांव के दिव्यांग से शादी हुई थी। दिव्यांग पति से परेशान होकर एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करने लगी थी। यहां उसकी मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और छह माह तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उससे करीब दो लाख रुपये भी लिए। अब आरोपित साथ रखने से इंकार कर रहा है। पंचायत हुई तो मायके व ससुराल वाले ने साथ रखने से इंकार किया तो युवक भी शादी से पीछे हट रहा है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।