130 वर्ष बाद बना बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन उपायों को करें बदलेगी किस्मत

  1. Home
  2. धर्म

130 वर्ष बाद बना बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन उपायों को करें बदलेगी किस्मत

130 वर्ष बाद बना बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग, इन उपायों को करें बदलेगी किस्मत

बैसाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। बैसाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उन्हें आत्मज्ञान भी प्राप्त हुआ था। इसलिए भी इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन को वैशाखी पूर्णिमा तथा पीपल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा 2023: तिथि एवं मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा तिथि 4 मई 2023, गुरुवार को रात्रि 11.45 बजे आरंभ होगी तथा इसका समापन अगले दिन 5 मई 2023, शुक्रवार को रात्रि 11.05 बजे होगा। अतः बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को ही मनाई जाएगी। इस दिन स्वाती नक्षत्र भी है जो परम श्रेष्ठ तथा शुभ माना गया है।

इस दिन सुबह 7.25 बजे से 9.05 बजे तक लाभ का चौघड़िया, दोपहर 12.24 बजे से 2.03 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.50 बजे से 2.26 बजे तक अमृत काल एवपं 11.57 बजे से 12.50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। इन मुहूर्तों में भगवान की पूजा की जा सकती है।