इस बार 2 महीने भक्त कर सकेंगे भगवान शिव की सेवा

  1. Home
  2. धर्म

इस बार 2 महीने भक्त कर सकेंगे भगवान शिव की सेवा

 इस बार 2 महीने भक्त कर सकेंगे भगवान शिव की सेवा

हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इन दिनों में भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना के सावन मास सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। सावन के महीने में हर सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से मनुष्य के जीवन से चल रही सभी परेशानियां हमेशा के दूर हो जाती है। कहते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव और उनके समस्त परिवार की उपासना करने से साधक को सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

कहते हैं कि सावन के पवित्र महीने में अगर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल कब से शुरू होने जा रहा है सावन का पवित्र महीना और इससे जुड़े कुछ विशेष उपाय।

इस दिन से शुरू हो रहा है सावन का पवित्र महीना

पंचांग के अनुसार, इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को समाप्त होगा। इसका बाद सावन का पहला सोमवार व्रत 10 जुलाई के दिन रखा जाएगा, लेकिन इस बार शिव भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि इस बार 1 महीना नहीं, बल्कि 2 महीने शिव भक्तों को भगवान शिव की सेवा करने का मौका मिलेगा और 4 की जगह 8 सोमवार के व्रत रखे जाएंगे।

जानें, सावन सोमवार व्रत का महत्व

कहते हैं कि भगवान शिव को सावन का महीना काफी प्रिय है। इस महीने में जो भी व्यक्ति पूरे मन से भगवान शिव की उपासना करता है उन्हें शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं ये महीना वैवाहिक लोगों के लिए काफी पवित्र माना जाता है । कहते हैं कि अगर सावन के महीने में शिव और माता पार्वती की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।