बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

  1. Home
  2. धर्म

बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

भारतीय आध्यात्म में प्रदोष (अथवा त्रयोदशी) को शिव की तिथि माना गया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय आध्यात्म में प्रदोष (अथवा त्रयोदशी) को शिव की तिथि माना गया है। इस दिन को धार्मिक कार्यों के बजाय तंत्र-मंत्र संबंधी कार्यों के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन किए गए तांत्रिक प्रयोग अकाट्य और तुरंत प्रभावी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रदोष के उपाय तभी करने चाहिए जब कोई दूसरा उपाय न बचें, अन्यथा नुकसान भी हो सकता है।

शिव महापुराण में भी प्रदोष के निमित्त कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को आवश्यकतानुसार किया जा सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

शिव पुराण के इन उपायों से दूर होगा हर संकट 

बहुत से लोगों के पारिवारिक जीवन में क्लेश रहता है। ऐसे लोगों को शनि प्रदोष पर दही में शहद मिलाकर भगवान भोलेनाथ को उसका भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर का क्लेश समाप्त होता है और गृहस्थ जीवन में शांति और प्रेम का आगमन होता है।

यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है और आप उससे उबर नहीं पा रहे हैं तो शिव जी का उपाय करें। आपको शमी पत्र को गंगाजल से धोकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जप करें। यह उपाय  बड़े से बड़े शत्रु को भी आपके सामने झुका देगा।

शिव महापुराण में बिजनेस की ग्रोथ के लिए भी उपाय बताया गया है। इसके लिए प्रदोष के दिन शाम को रंगोली वाले 5 अलग-अलग रंग लें। इनकी मदद से शिवमंदिर में एक गोल फूल वाली रंगोली बनाएं। इस रंगोली के बीचों-बीच देसी घी का दीपक जलाएं। अब हाथ जोड़कर महादेव का ध्यान करें और उनसे बिजनेस बढ़ाने की प्रार्थना करें। इस उपाय से रुका हुआ बिजनेस भी चल निकलता है।