नवरात्रि में करें राम रक्षा स्त्रोत का यह प्रयोग, हर संकट होगा दूर

  1. Home
  2. धर्म

नवरात्रि में करें राम रक्षा स्त्रोत का यह प्रयोग, हर संकट होगा दूर

नवरात्रि में करें राम रक्षा स्त्रोत का यह प्रयोग, हर संकट होगा दूर

 कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि उनसे बाहर निकलने का मार्ग नहीं दिख पाता है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं कि उनसे बाहर निकलने का मार्ग नहीं दिख पाता है। ऐसे हालातों में सभी उपाय फेल हो जाते हैं, आदमी बुरी तरह निराश हो जाता है। तब भी कुछ उपाय ऐसे हैं जो हारी बाजी पलटने की ताकत रखते हैं।

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना भी ऐसा ही एक उपाय है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इस एक उपाय से आप दुनिया की हर चीज पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत भी नहीं करनी होती, न ही कोई खर्चा करना होता है। जानिए इस उपाय के बारे में

क्या है राम रक्षा स्त्रोत का उपाय

राम रक्षा स्त्रोत का पाठ समस्त प्रकार की नकारात्मक शक्तियों तथा अनिष्टों से बचने के लिए किया जाता है। यदि नवरात्रि में इसका प्रयोग किया जाए तो निश्चित रुप से लाभ होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च, 2023 बुधवार से आरंभ हो रही है। इसी माह 30 मार्च 2023 को रामनवमी भी आ रही है। इस दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति समस्त कष्टों से मुक्त हो सकता है।

ऐसे करें प्रयोग 

आपको राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करना है। उसके बाद गणेशजी की पूजा करें, हनुमानजी की पूजा करें, अंत में माता जानकी और लक्ष्मण सहित भगवान राम की पूजा करें। तत्पश्चात् भगवान राम के चरणों में शीश नवाते हुए अपनी विपत्ति उन्हें बताते हुए राम रक्षा स्त्रोत के 108 बार पाठ का संकल्प लें। अंत में वहीं बैठकर आप राम रक्षा स्त्रोत के 108 बार पाठ करें। इसके बाद प्रतिदिन 11 या 21 बाद पाठ करें।

क्या लाभ होगा इस उपाय से

इस उपाय को करने से आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे। भूत-प्रेत, पिशाच आदि नेगेटिव शक्तियां आपको छूना तो दूर, देख भी नहीं पाएंगी। इसके साथ ही जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे सभी ग्रह भी शुभ असर देने लगेंगे।