गुरुवार को करें ये 5 उपाय, संवर जाएगी किस्मत, होगी धन की बरसात

  1. Home
  2. धर्म

गुरुवार को करें ये 5 उपाय, संवर जाएगी किस्मत, होगी धन की बरसात

गुरुवार को करें ये 5 उपाय, संवर जाएगी किस्मत, होगी धन की बरसात

आज 21 सितंबर साल 2023, भाद्र मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आज 21 सितंबर साल 2023, भाद्र मास की शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। गुरुवार के दिन को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है। गुरु से गुरुवार बना है और यह एक महत्वपूर्ण ग्रह है। साथ ही हिंदू सनातन धर्म बृहस्पति देव को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है।

इसके साथ ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी  को समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की खास रूप से पूजा-अर्चना की मान्यता है। शास्त्रों के मुताबिक सच्चे मन से भगवान  विष्णु की पूजा अर्चना से श्री हरि प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से जातक को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलती है।

गुरुवार को करें ये उपाय…

शास्त्रों में बृहस्पतिवार का दिन धन और समृद्धि की प्राप्ति अच्छा माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना जातक जीवन सुखों से भर जाता है।
गुरुवार दिन माता लक्ष्मी-नारायण दोनों की एकसाथ पूजा करने लोगों के जीवन में खुशियां आती है और दांपत्य जीवन खुशियों से भर जाता है। पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आती। साथ ही घर में सुख-शांति और धन में बढ़ोतरी होती है।

गुरुवार के दिन पीला वस्तु दान कर करने से शुभ फल मिलता है। इस दिन केसर, पीला चंदन या हल्दी का दान करने की सलाह दी गई है। इससे गुरु मजबूत होता है और जातक को आरोग्य की प्राप्ति के साथ-साथ उनके जीवन सुख और शांति में वृद्धि होती है।

मान्यता के मुताबिक किसी कारण बस आप इन चीजों दान नहीं कर पाते हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं। माथे पर तिलक लगाने से भी लाभ मिलता है।
 गुरुवार के दिन विष्णु भगवान जी की आरती और चालीसा का पाठ और उनके मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और भक्तों पर विष्णु जी की कृपा भी बनी रहती है।