चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से होंगे आरंभ, ये हैं शुभ मुहूर्त

  1. Home
  2. धर्म

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से होंगे आरंभ, ये हैं शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से होंगे आरंभ, ये हैं शुभ मुहूर्त

भारतीय वैदिक परंपरा में नवरात्रि को ऊर्जा एवं शक्ति का पर्व माना गया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भारतीय वैदिक परंपरा में नवरात्रि को ऊर्जा एवं शक्ति का पर्व माना गया है। पूरे वर्ष में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त एवं दो प्रकट होते हैं। नवरात्रि के समय विशेष मंत्रों का आह्वान व प्रयोग किया जाता है। इनकी सहायता से भक्तों को असीमित शक्तियां व उपलब्धियां प्राप्त होती हैं। यही कारण हैं कि नवरात्रि में प्रत्येक भक्त अपने घऱ पर पूजा का विशेष अनुष्ठान रखते हैं।

पहला चैत्र नवरात्रि आती है, दूसरी माघ नवरात्रि कहलाती है। शेष दो गुप्त नवरात्रियां होती हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार इस वर्ष की चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 को आरंभ हो रही है। जबकि इनका समापन 30 मार्च 2023 को होगा। जानिए किस दिन कौनसी तिथि है।

चैत्र नवरात्रि की तिथियां 2023

प्रथम दिन – 22 मार्च 2023, बुधवार – मां शैलपुत्री की पूजा
दूसरा दिन – 23 मार्च 2023, गुरुवार – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
तीसरा दिन – 24 मार्च 2023, शुक्रवार – मां चंद्रघंटा की पूजा
चौथा दिन – 25 मार्च 2023, शनिवार – मां कुष्मांडा की पूजा
पांचवां दिन – 26 मार्च 2023, रविवार – मां स्कंदमाता की पूजा
छठा दिन – 27 मार्च 2023, सोमवार – मां कात्यायनी की पूजा
सातवां दिन – 28 मार्च 2023, मंगलवार – मां कालरात्री की पूजा
आठवां दिन- 29 मार्च 2023, बुधवार – मां महागौरी की पूजा
नौवां दिन – 30 मार्च 2023, गुरुवार – मां सिद्धिदात्री की पूजा

यह है चैत्र नवरात्रि 2023 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह की प्रतिपदा 22 मार्च 2023 को है। अत: इसी दिन से ही नवरात्रि का आरंभ माना जाएगा। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 22 मार्च 2023 को सुबह 6.29 बजे से शुरू होकर सुबह 7.40 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में ही नवरात्रि पूजा का आरंभ किया जा सकेगा। साथ ही यदि किसी विशेष अनुष्ठान को करना है तो उसके लिए भी यही सही समय रहेगा।