Tips: आज ही जेब में रखें ये चीज, बन जाएंगे करोड़पति

  1. Home
  2. धर्म

Tips: आज ही जेब में रखें ये चीज, बन जाएंगे करोड़पति

Tips: आज ही जेब में रखें ये चीज, बन जाएंगे करोड़पति

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो बिना खर्चें


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जो बिना खर्चें के ही व्यक्ति का भाग्य बदल सकते हैं। इन उपायों में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती हैं। न ही इसमें कोई बहुत बड़ा कर्मकांड करना होता है। आचार्य अनुपम जौली से जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जो रातोंरात सोई किस्मत जगाने की क्षमता रखते हैं।

राजसुख पाने के लिए

समस्त ग्रहों में सूर्य को ग्रहाधिपति और राजा माना गया है। यदि केवल मात्र सूर्य को अनुकूल बना लिया जाए तो व्यक्ति राजसुख प्राप्त कर सकता है। यही कारण है कि बहुत से ज्योतिषी सूर्य के उपाय बताते हैं। ज्योतिष में सूर्य का कारक रंग गुलाबी और सफेद बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप अपनी जेब में केवल गुलाबी रंग का रूमाल रखें तो उससे भी समृद्धि पा सकते हैं। जेब में गुलाबी रंग का रुमाल रखना आपके लिए सौभाग्यशाली रहेगा। ध्यान रखें कि आपको नया रुमाल रविवार के दिन खरीदना है।

धन-संपत्ति पाने के लिए

यदि आप आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए भी एक उपाय बताया गया है। आपको प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीजी का व्रत करना चाहिए। इसके साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को छोटी गरीब कन्याओं को यथासंभव भोजन, वस्त्र आदि दान करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के सोए भाग्य को जगा देती हैं।

समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए

मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। प्रतिदिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही उन्हें सफेद पुष्प चढ़ाएं। इस एक उपाय से समस्त अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने लगते हैं।इस उपाय में आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि कभी भी भूल से भी किसी भी व्यक्ति, पशु या पक्षी या तिरस्कार न करें। वरन पूरे विश्व के कण-कण में साक्षात शिव का ही दर्शन करें, उन्हीं को स्वरूप देखें।