धनतेरस 2 नवंबर को, यमराज पूजा के साथ ही इस दिन राशि अनुसार कर सकते हैं खरीदारी

  1. Home
  2. ज्योतिष

धनतेरस 2 नवंबर को, यमराज पूजा के साथ ही इस दिन राशि अनुसार कर सकते हैं खरीदारी

धनतेरस 2 नवंबर को, यमराज पूजा के साथ ही इस दिन राशि अनुसार कर सकते हैं खरीदारी


पब्लिक न्यूज डेस्क। 2 नवंबर से पांच दिवसीय दीपावली शुरू रही है। 2 तारीख को धनतेरस, 3 को रूप चौदस, 4 को दीपावली, 5 को गोवर्धन पूजा, 6 को भाई दूज है। धनतेरस पर भगवान धनवंतरि और यमराज की विशेष पूजा करने की परंपरा है। इस तिथि पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक हमारा साथ निभाती है।

पुराने समय में देवताओं और दानवों ने एक साथ मिलकर समुद्र मंथन किया था। समुद्र मंथन में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरि आयुर्वेद के देवता हैं। धनतेरस पर धनवंतरि के साथ ही यमराज की पूजा भी करनी चाहिए। मान्यता है कि इन दोनों की पूरा करने से अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी सेहत प्राप्त होती है। अगर धनतेरस पर राशि अनुसार शुभ चीजें खरीदते हैं तो ज्योतिषीय ग्रहों से भी शुभ फल मिल सकते हैं।

मेष- ये लोग धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषण या सिक्के, बर्तन, वस्त्र आदि खरीद सकते हैं।

वृषभ- इन लोगों को सोना, चांदी, पीतल, कम्प्यूटर, बर्तन, केशर, चंदन आदि चीजें खरीदना चाहिए।

मिथुन- भूमि, मकान, सोना, चांदी आदि चीजें खरीदना इन लोगों के लिए शुभ रहता है।

कर्क- सोना-चांदी, नया वाहन, आभूषण खरीदना चाहिए।

सिंह- नया वाहन, इलेक्ट्रानिक्स, सोना-चांदी, भूमि, तांबे-पीतल के बर्तन, फर्नीचर खरीद सकते हैं।

कन्या- ये लोग जमीन, घर, अनाज आदि खरीद सकते हैं।

तुला- इस समय निवेश करने से बचें। अगर कोई आवश्यक खरीदारी करना है तो परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम से कर सकते हैं।

वृश्चिक- सोना-चांदी, बर्तन, पीतल, वस्त्र खरीद सकते हैं।

धनु- ये लोग जमीन-जायदाद, मूल्यवान धातु खरीद सकते हैं।

मकर- आपके लिए समय अच्छा है। घर की जरूरत की कोई भी चीज इस दिन खरीद सकते हैं।

कुंभ- इन लोगों को किताबें, वाहन, फर्नीचर और घर की जरूरी चीजें खरीद सकते हैं।

मीन- सोने-चांदी, रत्न आदि चीजें खरीदने के लिए दिन शुभ है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।