पानीपत : सात करोड़ की स्टांप ड्यूटी अटकी, थमी विकास कार्यों की रफ्तार

  1. Home
  2. हरियाणा

पानीपत : सात करोड़ की स्टांप ड्यूटी अटकी, थमी विकास कार्यों की रफ्तार

पानीपत : सात करोड़ की स्टांप ड्यूटी अटकी, थमी विकास कार्यों की रफ्तार


पानीपत। करीब एक साल से नगर परिषद के पास विकास कार्यों को लेकर बजट नहीं आया है। ना तो शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बजट दिया जा रहा है और ना ही नप की आमदनी बढ़ रही है। एक प्रॉपर्टी टैक्स शाखा को छोड़कर कहीं से भी आमदनी नहीं हो रही है। अकेले स्टांप ड्यूटी के करीब सात करोड़ रुपये एक साल से अटके हुए हैं। हर तीन महीनों में नप को स्टांप ड्यूटी के पैसे मिल जाते थे, जिसे विकास कार्यों में लगा दिया जाता था। बजट का अभाव होने के कारण नगर परिषद की ओर से पिछले छह महीनों से कोई टेंडर नहीं लगाया है।

कोरोना के कारण शहर के विकास की रफ्तार थम चुकी है। जल्द ही नगर परिषद में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में नप के पास बजट खत्म हो गया है। शहर के पार्षद कई बार अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य करवाने को लेकर नप अधिकारियों से मिल चुके हैं। बजट ना होने के कारण नप अधिकारी टेंडर नहीं लगा पा रहे हैं। नप को महीने में जो आमदनी हो रही है उससे कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। अगर दो या तीन महीने तक नप को बजट नहीं मिला तो कर्मचारियों के वेतन की समस्या भी खड़ी हो सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।