केजरीवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने बोला हमला, कहा- बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे CM

  1. Home
  2. दिल्ली

केजरीवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने बोला हमला, कहा- बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे CM

 केजरीवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने बोला हमला, कहा- बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे CM

भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भाजपा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरा है। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को लेकर केजरीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता लिप्त हैं। इन्हें चैन से नहीं बैठने देंगे। जनता पूछ रही है कि शराब में कितनी दलाली खाई? इनके दो मंत्री जेल में हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा मुख्यमंत्री के घर और कार्यालय से निकल रही है। स्कूल मैनेजमेंट कमिटी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अफसोस है कि अरविंद केजरीवाल बच्चों को राजनीति का टूल बना रहे हैं। बच्चों को आगे करके भ्रष्टाचार को छिपा रहे हैं। भाजपा शिक्षा मंत्री नहीं, शराब मंत्री पर अटैक कर रही है। दो प्यादों को शहीद करके केजरीवाल बचना चाहते हैं। घोटाले के सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं। वो बचकर नहीं जा सकते।

छात्रों को राजनीतिक मोहरा बना रही दिल्ली सरकार: प्रवीण शंकर कपूर

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर स्कूल के छात्रों को राजनीतिक मोहरा बनाने का आरोप मढ़ा है। प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि ये खेद का विषय है कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भी सरकार शिक्षा को लेकर राजनीति कर रही है। दिल्ली सरकार तीन मार्च को सुबह सरकारी स्कूलों में आई लव मनीष सिसोदिया कैंपेन चलाने जा रही है। स्कूल के बच्चों से सरकार ने सिसोदिया के लिए समर्थन जुटाने की तैयारी की है। स्कूल परिसर में यह अभियान निंदनीय है। इस कार्यक्रम को रद्द किया जाए।