दिल्ली मेट्रो में सीट पर बवाल, महिला और कपल के झगड़े का Video वायरल

  1. Home
  2. दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में सीट पर बवाल, महिला और कपल के झगड़े का Video वायरल

दिल्ली मेट्रो में सीट पर बवाल, महिला और कपल के झगड़े का Video वायरल

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के झगड़े अब आम बात हो गई है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के झगड़े अब आम बात हो गई है। आए दिन ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ताजा वीडियो एक कपल और महिला के झगड़े का है। झगड़े का केंद्र बिंदु पागल शब्द है। महिला का आरोप है कि कपल ने उसे पागल कहा। जबकि लड़का सफाई में कहता है कि उसने महिला को नहीं बल्कि लड़की को पागल कहा था। हालांकि यह वीडियो कब का है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पागल शब्द को लेकर हुआ झगड़ा

यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स टिवटर और इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने 6 सितंबर को इसे पोस्ट किया। वीडियो में एक लड़का लड़की शांति से बैठे होते हैं तभी एक महिला आकर उन्हें हटने को कहती है लड़की उठती है तो लड़का कहता है तुम क्यों जा रही हो पागल। महिला को लगता है कि लड़का उसे पागल कह रहा है। फिर क्या उसके बाद शुरू हो गई तू-तू, मैं-मैं।

क्या बदतमीजी कर रहे हो

वीडियो में देखा जा सकता है महिला के आने पर लड़की उठकर जाने लगती है। लेकिन उसके साथ बैठे लड़के ने उसे रोक दिया। इसके बाद महिला कहती है कि मैं इसकी शिकायत करूंगी। इसके बाद लड़का बोलता है क्या हो गया। लड़की भी बोलती है क्या बदतमीजी कर रहे हो। फिर महिला कहती है तूने पागल बोला। इसके बाद महिला फोन देखने में व्यस्त हो जाती है। इस दौरान महिला ने दोनों कपल के लिए कई भद्दी भाषा का इस्तेमाल करती हैं।