राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन का इस्तीफा किया स्वीकार, इन दो नए मंत्रियों की हुई नियुक्ति

  1. Home
  2. दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन का इस्तीफा किया स्वीकार, इन दो नए मंत्रियों की हुई नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सिसोदिया व सत्येंद्र जैन का इस्तीफा किया स्वीकार

आबकारी नीति के आरोपों से घिरे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आबकारी नीति के आरोपों से घिरे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व मनी लॉड्रिंग मामले में जेल में बंद सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। इन दोनों मंत्रियों के स्थान पर अरविंद केजरीवाल ने आतिशी और सौरभ भारद्वाज को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। 
 इसकी स्वीकृति राष्ट्रपति द्वारा मिल चुकी है। 

बता दें, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 मार्च को आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्रियों के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी थी।  क्योंकि, दिल्ली में केवल छह मंत्री ही हो सकते हैं।  मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा राष्ट्रपति द्वारा स्वीकार होने के बाद आज 7 मार्च को इन दोनों मंत्रियों की नियुक्ति हो गई है।