सीएम केजरीवाल की जमानत आम चुनाव पर कैसे असर डाल सकती है? जानिए

  1. Home
  2. दिल्ली

सीएम केजरीवाल की जमानत आम चुनाव पर कैसे असर डाल सकती है? जानिए

सीएम केजरीवाल की जमानत आम चुनाव पर कैसे असर डाल सकती है? जानिए 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो चुके हैं। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के बाद 2 जून को केजरीवाल फिर से सरेंडर कर देंगे। ऐसे में तीन चरण के चुनाव पहले ही हो चुके हैं।

आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में चुनाव लड़ रही है। जहां दिल्ली में INDIA महागठबंधन का हिस्सा बनी आप 7 में से 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है तो पंजाब में पार्टी सभी 13 सीटों पर चुनावी मैदान में है। इसके अलावा हरियाणा की 1 सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मौजूद हैं। कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल के पास सिर्फ 21 दिन हैं, जिसमें वो लोकसभा चुनाव का खेल पूरी तरह से पलट सकते हैं। तो आइए समझते हैं आगामी मतदान में आम आदमी पार्टी की क्या भूमिका हो सकती है।राजधानी दिल्ली की 7 सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को मतदान होंगे। दिल्ली की सभी सीटें आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में मनोज तिवारी को छोड़कर सभी छह सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। वहीं कांग्रेस-आप गठबंधन में दिल्ली की 3 सीटों पर कांग्रेस और 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मौजूद हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पहले ही दिल्ली में रोड शो कर चुकी हैं। मगर अब मतदान से ठीक 15 दिन पहले सीएम की रिहाई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए राहत सबब साबित हो सकती है। इन 15 दिनों में केजरीवाल दिल्ली में कई जनसभाएं और चुनावी रैलियों को संबोधित करके जेल का जवाब वोट से मांगने पुरजोर कोशिश करेंगे।

z

दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती पंजाब में होगी। पंजाब में सातवें चरण के दौरान 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है। ऐसे में जाहिर है कि दिल्ली के बाद सीएम केजरीवाल का पूरा फोकस पंजाब में होगा। केजरीवाल की गौरमौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने पहले ही मोर्चा संभाल रखा है। मगर पंजाब के सियासी मैदान में केजरीवाल की एंट्री आम आदमी पार्टी को जीत के करीब ले जा सकती है।आम आदमी पार्टी हरियाणा की सिर्फ 1 सीट कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने यहां पर सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली के सरीखे इस सीट पर भी छठवें चरण में चुनाव होगा।