देशभर में ईद का जश्न, दिल्ली-मुंबई की मस्जिदों में उमड़े नमाजी

  1. Home
  2. दिल्ली

देशभर में ईद का जश्न, दिल्ली-मुंबई की मस्जिदों में उमड़े नमाजी

देशभर में ईद का जश्न, दिल्ली-मुंबई की मस्जिदों में उमड़े नमाजी

समूचे देश में आज ईद का जश्न है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। समूचे देश में आज ईद का जश्न है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही लोग इकट्ठा हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही ईमाम और लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शुक्रवार की शाम चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का ऐलान किया था।

दिल्ली में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ईद-उल-फितर के अवसर पर संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। यहां आजाद और शहनवाज हुसैन ने नमाज पढ़ी। दोनों नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।