महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

  1. Home
  2. दिल्ली

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर सवाल उठाए है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे आधा-अधूरा बिल करार दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि नयी संसद के पहले दिन ही भाजपा सरकार ने ‘महाझूठ’ से अपनी पारी शुरू करी है। जब जनगणना और परिसीमन के बिना महिला आरक्षण बिल लागू हो ही नहीं सकता, जिसमें कई साल लग जाएंगे तो भाजपा सरकार को इस आपाधापी में महिलाओं से झूठ बोलने की क्या जरूरत थी। भाजपा सरकार न जनगणना के पक्ष में है न जातिगत गणना के इनके बिना तो महिला आरक्षण संभव ही नहीं है।

ये आधा-अधूरा बिल ‘महिला आरक्षण’ जैसे गंभीर विषय का उपहास है, इसका जवाब महिलाएं आगामी चुनावों में भाजपा के विरूद्ध वोट डालकर देंगी।