उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जानिए

  1. Home
  2. दिल्ली

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जानिए

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, जानिए 

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। दोनों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। आज AAP और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया गया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ेगी, जबकि चांदनी चौक, नार्थ ईस्ट और नार्थ वेस्ट सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

x

गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर AAP के प्रत्याशी होंगे। हरियाणा में 10 सीटों में से 9 पर बीजेपी और कुरुक्षेत्र से आप के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रस चुनाव लड़ेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में महासचिव संदीप पाठक, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी AAP की तरफ से शामिल हुईं, जबकि कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के लिए गठित समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली-हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया शामलि हुए।कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से AAP के साथ गठबंधन करना चाहती थी। उन्होंने टीएमसी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि गठबंधन के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं। चर्चा जारी है। अगले चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। AAP ने 2015 के विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने 2020 में भी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर इस समय बीजेपी का कब्जा है।