Weather Update : दिल्ली से होगी मानसून की विदाई, 10 राज्यों में येलो अलर्ट, पढ़ें- मौसम का ताजा मिजाज

  1. Home
  2. दिल्ली

Weather Update : दिल्ली से होगी मानसून की विदाई, 10 राज्यों में येलो अलर्ट, पढ़ें- मौसम का ताजा मिजाज

Weather Update : दिल्ली से होगी मानसून की विदाई, 10 राज्यों में येलो अलर्ट, पढ़ें- मौसम का ताजा मिजाज


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  मानसून की विदाई के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, चंड़ीगढ़ से मानसून की विदाई हो गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो गया है। इन राज्यों में आने वाले दिनों तक आसामान बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की भी संभावना है।

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 30 सितंबर को झारखंड, ओडिशा सहित 10 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम मध्य बंगाल में आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। उत्तरी अंडमान सागर से मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट तक एक पूर्व पश्चिम ट्रफ़ रेखा औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है। 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है। इसके प्रभाव से कुछ राज्यों में अगले कुछ दिन अभी भी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट, बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड, पश्चिम गांगेय बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश एवं यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी व कराईकल, आंतरिक दक्षिण कर्नाटक,आंतरिक उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली से मानसून विदा लेकिन अगले हफ्ते होगी भारी बारिश

दिल्ली सहित कई राज्यों से गुरुवार को मानसून विदा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा नहीं होगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। तीन अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञ महेश पलावत ने कहा कि मानसून खत्म होने के बावजूद बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण चार-पांच अक्टूबर से दो-तीन दिन तक दिल्ली में वर्षा हो सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।