नवनिर्वाचित पार्षदों से बोले केजरीवाल, आपके पास पांच साल हैं, चरित्र और आचरण के प्रमाण के साथ आगे बढ़ें

  1. Home
  2. दिल्ली

नवनिर्वाचित पार्षदों से बोले केजरीवाल, आपके पास पांच साल हैं, चरित्र और आचरण के प्रमाण के साथ आगे बढ़ें

नवनिर्वाचित पार्षदों से बोले केजरीवाल, आपके पास पांच साल हैं, चरित्र और आचरण के प्रमाण के साथ आगे बढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधायक और पार्षद को मिलकर चलना है। मनीष सिसोदिया और हमने ईमानदारी से काम किया है। जनता इज्जत करती है, उसका बहुत सुकून मिलता है। हमें आप पर भरोसा है, जनता पर भरोसा है। आपका काम पूरे देश में फैलना चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि कई विधायकों से मिलता हूं कि उन्हें डर होता था कि कहीं उनका टिकट न कट जाए। काउंसलर बड़ा न हो जाए। सबको पता है कि विधायक और पार्षदों की टिकट सर्वे पर चली है। दोनों मिलकर काम करेंगे, तो पॉजिटिविटी फैलेगी। लड़ाई करोगे, तो काम अच्छा नहीं होगा। विधायक और पार्षद दोनों का सर्वे खराब हो जाएगा। दोनों को टिकट नहीं मिलेगा। हमारी दुश्मनी बस भ्रष्टाचार और कूड़े से है।

भाजपा पर भी हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सबसे मुश्किल चुनाव था। भाजपा ने सात मुख्यमंत्री, 17 केंद्रीय मंत्री और सांसदों को लगाया। आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की। रोजाना सुबह फर्जी वीडियो जारी किए। सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। मनीष सिसोदिया और कैलाश गहलोत पर कार्रवाई की। इस किस्म का युद्ध किसी के साथ नहीं किया। हमें बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ये लोग जनता को पागल और बेवकूफ बनाना चाहते थे। सारे दुष्प्रचार के बावजूद जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट किया। 

केजरीवाल ने कहा कि ये आपको 10-50 लाख में खरीदने की कोशिश करेंगे। उम्मीद है आप में से कोई नहीं बिकेगा। तेलांगना में सरकार गिराने की कोशिश करने का वीडियो आया, दिल्ली के 40 विधायकों को ख़रीदने का दावा किया। इनके फोन आए या मिलने आए तो रिकॉर्ड कर लेना। इन्हें एक्सपोज करना ज़रूरी है। हमने ईमानदारी से काम किया तो सारे षड्यंत्र के बाद भी कोई हमे बेईमान नहीं मानता। दिल्ली की जनता और आम आदमी पार्टी ने आप पर भरोसा जताया है। आपका काम पूरे देश में फैलना चाहिए।

केजरीवाल बोले कि पत्रकार से एक आदमी ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने मेरे बच्चों का भविष्य बना दिया, वो चोर नहीं हो सकते। जो विश्वास लोगों को हम पर है वो भाजपा वाले तोड़ नहीं पाए। मैं भी पैसे कमा सकता था, कमाता तो कुछ नहीं कर पाता। आपके पास पांच साल हैं, चरित्र और आचरण के प्रमाण के साथ आगे बढ़ें।