रविवार को भाजपा चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान

  1. Home
  2. दिल्ली

रविवार को भाजपा चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान

रविवार को भाजपा चलाएगी महा जनसंपर्क अभियान


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनावों में 27 नवंबर को महा जनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है, जिसमें पार्टी के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली में एक करोड़ से अधिक वोटरों तक पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि इस महा जनसंपर्क अभियान में 10 बड़े केंद्रीय नेता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक, रविवार के दिन 27 नवंबर को हम दिल्ली के घर घर में पहुंचने जा रहे हैं। ये कार्यक्रम सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा का प्रचार बहुत ही संगठित तरह से चल रहा है, भाजपा के सभी उम्मीदवारों को आम जनता से बहुत समर्थन मिल रहा है। अब पार्टी नुक्कड़ सभाओं और सीधा जनसंपर्क पर जोर दे रही है।भाजपा के उम्मीदवार जोर शोर से काम कर रहे हैं। निगम में पिछले पांच सालों में बहुत काम किया है। हमने 5 हज़ार से ज्य़ादा पार्कों को चमका दिया है, निगम के स्कूलों का भी कायाकल्प हुआ है। दिल्ली में वेस्ट टू एनर्जी के चार प्लांट लग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने झुग्गीवासियों को फ्लैट देने की शुरुआत कर दी है। गोविंदपुरी में 3024 फ्लैट दिए जा चुके हैं, साथ ही 17 हज़ार फ्लैट तैयार हैं। हम निगम में सरकार बनाते ही इसमें ओर तेज़ी लाएंगे।  

यह भी पढ़ें : आफताब के परिजनों को पता थी बेटे की करतूत!

रविवार (27 नवंबर) को ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी होने जा रहा है। नगर निगम चुनावों में अब प्रचार के कुल दस दिन ही बचे हैं, इसको देखते हुए पार्टी प्रचार के सभी तरीकों पर जोर लगा रही है। पिछले रविवार को दिल्ली में 14 स्थानों पर रोड़ शो निकाले गए थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष  जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री  हिमंता बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता शामिल हुए थे। जो कि सफल रहा था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।