भाजपा ने दागी नेता को कराया शामिल

  1. Home
  2. दिल्ली

भाजपा ने दागी नेता को कराया शामिल

भाजपा ने दागी नेता को कराया शामिल


नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए हर हथकंडा अपना रही है। लिहाजा पार्टी कुछ ऐसे फैसले ले रही है जो चोंकाने वाले हैं। इसी क्रम में  दिल्ली भाजपा ने एक और विवादित फैसला लेते हुए एक ऐसे नेता को शामिल किया है, जिसके खिलाफ पिछले दिनो ही महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

भाजपा ने दागी नेता को कराया शामिल

दक्षिण दिल्ली के गोविंदपुरी से दो बार के पूर्व निगम पार्षद चंद्र प्रकाश यादव को शुक्रवार को बीजेपी में शामिल कर लिया गया। बताया जा रहा है कि चंद्र प्रकाश यादव को भाजपा चुनाव में उतारने जा रही है। पब्लिक न्यूज को चंद्रप्रकाश के खिलाफ हुई FIR की कॉपी भी हाथ लगी है।

चंद्रप्रकाश यादव एक बार जनता दल यूनाइटेड और एक बार कांग्रेस से काउंसलर रह चुके हैं। चंद्रप्रकाश पर 2022 में महिला को जान से मारने की धमकी और जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला गोविंदपुरी थाने में दर्ज हुआ है। चंद्र प्रकाश के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। नाम न छापने की शर्त पर भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी ने चंद्र प्रकाश र्को टिकट दिया है इससे पार्टी को नुकसान ही होगा ।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।