दिल्ली के चिड़ियाघर में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला

  1. Home
  2. दिल्ली

दिल्ली के चिड़ियाघर में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला

दिल्ली के चिड़ियाघर में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला


नई दिल्ली। दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया है। इससे दिल्ली समेत देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली में चिड़ियाघर, संजय झील समेत तमाम जलाशयों पर लोगों की आवाजाही पहले ही रोक दी गई थी। अब बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सख्ती और बढ़ाई जा सकती है।

दरअसल दिल्ली के चिड़ियाघर में एक उल्लू के मृत पाये जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया था, जो पॉजिटिव पाया गया। चिड़ियाघर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक H5N8 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा, राजस्थान, केरल, कर्नाटक समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है। हालांकि सरकार का कहना है कि बर्ड फ्लू इंसानों में फैलने की संभावना बेहद कम है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।