भारत के दौरे पर मालदीव की रक्षा मंत्री, भारतीय नौसेना की पासिंग परेड समीक्षा करने वाली पहली विदेश रक्षा मंत्री मारिया दीदी

  1. Home
  2. टॉप न्यूज़

पब्लिक न्यूज डेस्क। मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी भारत के दौरे पर हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेश रक्षा मंत्री होंगी। बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री ने कहा था कि मालदीव और भारत के बीच संबंध 'पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा था कि जरूरत के समय भारत ने हमेशा माले की सहायता की है। एक रक्षा सम्मेलन के दौरान दीदी ने विकास के सभी क्षेत्रों में मालदीव को भारत के सहयोग की भी सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आज मालदीव और भारत के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यह हमारे साझा मूल्यों और इतिहास पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि जरूरत के समय सबसे पहले भारत हमारी मदद के लिए खड़ा हुआ है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।