नोएडा में भी कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, 1 महिला पॉजिटिव 

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा

नोएडा में भी कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, 1 महिला पॉजिटिव 

नोएडा में भी कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, 1 महिला पॉजिटिव 


नोएडा। कोरोना के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है। 30 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। फिलहाल महिला  जिम्स में भर्ती है। ब्रिटेन से लौटने के बाद पिछले शनिवार को आरटी-पीसीआर जांच में  30 व 34 वर्ष की  दो महिलाए संक्रमित मिली थीं। स्वास्थ्य विभाग ने जीनोम सिक्वेंसिंग के जरिये नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए दोनों महिलाओं की रिपोर्ट आइसीएमआर भेजी थी। अब 30 वर्षीय महिला में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। फिलहाल जिम्स में बने अलग वार्ड में महिला का उपचार चल रहा है । 


ज्ञात है कि 9 दिसंबर के बाद ब्रिटेन से 260 लोग नोएडा आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग 189 की जांच कर चुका है। इनमें दो महिलाएं संक्रमित मिली थीं। शेष 187 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ये सभी 28 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन हैं। शेष 71 को क्रॉस नोटिफाइड किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस दिन ये महिला विदेश से आयी थी। उसी दिन सोसायटी में एक पार्टी हुई थी। जिसमें करीब सौ लोग एकत्रित हुए थे। यह सभी लोग अब शक के दायरे में हैं। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।