सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' को लेकर मंत्रियों से की चर्चा

  1. Home
  2. मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' को लेकर मंत्रियों से की चर्चा

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश' को लेकर मंत्रियों से की चर्चा


भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप पर चर्चा की। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य अपने-अपने विभागों की तैयारी के बारे में बताया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि 1 वर्ष पश्चात मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। प्रदेश में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अच्छी राजस्व वसूली का कार्य कुछ प्रयासों से ही संभव है। इस दिशा में अच्छी उपलब्धि मिल रही है। विशेषकर जीएसटी कलेक्शन में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों से आगे है। राजस्व वृद्धि के प्रयास तेज किए जाएं। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की बात हो या ग्रामीण विकास के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की सक्रियता, मध्य प्रदेश ने कुछ कार्यों में रिकॉर्ड बनाया है। देश में सबसे अधिक गेहूं उपार्जन किए जाने के बाद किसानों के खातों में राशि पहुंचाने का कार्य हुआ।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में दो एक्सप्रेस वे प्रगति पर हैं। भोपाल के ग्लोबल स्किल पार्क से व्यापक पैमाने पर रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जाएगा। बफर में सफर शुरू हो चुका है। जाति प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र तत्काल देने की व्यवस्था, किसानों को बिना चक्कर लगाए विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य प्रदेश में बखूबी किया जा रहा है। इसे और गति देना है। पत्थर बाजी पर प्रतिबंध के लिए कड़ा कानून बनाया जा रहा। धर्म स्वातंत्र्य कानून की प्रशंसा हुई है।उन्होंने रेत उत्खनन के संबंध में लागू की जा रही नई व्यवस्था की भी जानकारी दी जिससे राजस्व आय बढ़ेगी साथ ही अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।