मुजफ्फरनगर में इस सीट के वोटरों ने बनाया रिकार्ड, चार सीटों पर बढ़ा और दो पर घटा मतदान प्रतिशत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में इस सीट के वोटरों ने बनाया रिकार्ड, चार सीटों पर बढ़ा और दो पर घटा मतदान प्रतिशत

मुजफ्फरनगर में इस सीट के वोटरों ने बनाया रिकार्ड, चार सीटों पर बढ़ा और दो पर घटा मतदान प्रतिशत


मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में जिले में इस बार 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बार चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं ने खूब सियासी तीर छोड़े और एक दूसरे जमकर कटाक्ष किए, लेकिन मतदाता शांत रहा। अंतिम समय तक भी प्रत्याशी और राजनीतिक दल यह नहीं भांप पाए कि किस वर्ग का वोटर किस ओर हैं। वोटरों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही। जनपद की चार सीटों पर वर्ष 2017 के मुकाबले मतदान प्रतिशत बढ़ा है, जबकि दो पर घटा है।

पांच साल में 106152 वोटर बढ़े 

पांच साल में 106152 वोटर बढ़े हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जनपद की छह सीटों पर मात्र 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद वर्ष 2017 में मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया। जनपद में मत प्रतिशत 67.14 प्रतिशत रहा। खतौली विधानसभा सीट पर 71.33 फीसदी मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा से विक्रम सैनी ने रिकार्ड 30 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। विक्रम सैनी की जिले में सबसे बड़ी जीत थी। इस बार उम्मीद जताई जा रही थी कि वोट प्रतिशत बढ़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 0.42 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। वर्ष 2017 में जिले में 1914674 मतदाता थे। वहीं वर्ष 2022 में बढ़कर 2020826 हो गए।चरथावल के मतदाताओं ने बनाया रिकार्ड 

इस बार सर्वाधिक चौंकाने वाला रिजल्ट चरथावल से आ सकता है। यहां के वोटरों ने मतदान का रिकार्ड बनाया है। 1967 में चरथावल विधानसभा का गठन हुआ, तब से अब तक इस सीट पर सर्वाधिक मतदान वर्ष 2022 में हुआ है। यहां के वोटरों ने 67.05 प्रतिशत मतदान किया है। पांच साल पहले भाजपा की लहर में यहां 65.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके अलावा बुढ़ाना, पुरकाजी व मीरापुर में भी मतदान प्रतिशत बढ़ा है, जबकि सदर व खतौली में घटा है। हालांकि खतौली सीट पर अन्य पांच सीटों के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है, लेकिन वर्ष 2027 में हुए मतदान का रिकार्ड नहीं टूट पाया।

तीन चुनावों में यह रहा मत प्रतिशत

विधानसभा सीट   --- वर्ष 2012 --- वर्ष 2017 --- वर्ष 2022

चरथावल ---           59.23 ---    65.84 ---          67.05

बुढ़ाना ---            58.30 ---      67.14 ---          67.73

पुरकाजी ---        59.53 ---     65.08 ---      65.20

मीरापुर ---         61.80 ---     69.49 ---       68.59

खतौली ---         62.54 ---    71.33 ---       69.65

सदर ---            56.11 ---       64.49 ---          62.59

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।