किसान मेले में मुख्‍यमंत्री धामी ने की कई मुख्य घोषणाओं

  1. Home
  2. उत्तराखंड

किसान मेले में मुख्‍यमंत्री धामी ने की कई मुख्य घोषणाओं

किसान मेले में मुख्‍यमंत्री धामी ने की कई मुख्य घोषणाओं


हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानूबास गांव में आयोजित किसान मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। दो डिग्री कालेज, इंटर कालेज, पुल, अस्पताल समेत कई घोषणाएं की। इसके अलावा बुग्गावाला को विकासखंड बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।

गुरुवार को मानूबास गांव में आयोजित किसान मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में राज्य गठन को पूरे 25 साल हो जाएंगे। तब तक राज्य को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना है। विकास के क्षेत्र में प्रदेश को पूरी तरह से विकसित कर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार किसान, मजदूर को समर्पित सरकार है। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य हुए है। 43 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही यह कार्य भी पूरे हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया कि वन ग्राम हरिपुर टो¨गया को राजस्व गांव बनाया जाएगा। बुग्गावाला एवं हद्दीवाला में डिग्री कालेज, मानूबास गांव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा लालवाला में नदी पर पुल बनाने के साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। कुछ संगठन सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता पैदा करना चाहते हैं जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिले की चीनी मिलें चालू हो गई है। जल्द ही सरकार गन्ने के दाम भी तय कर देगी। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, लक्सर नगर पालिका चेयरमैन अम्बरीश गर्ग, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल ¨सह, डा. कल्पना सैनी, मुनीश सैनी, श्यामवीर सैनी आदि मौजूद रहे।

किसानों को बांटे पुरस्कार

रुड़की : किसान मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषक रमेश चंद्र, जाहिद हसन, चरनजीत शर्मा एवं बालेश को किसान भूषण से सम्मानित किया। सभी को पच्चीस हजार रुपये की धनराशि के चेक दिए गए। इसके अलावा छह प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं समाज कल्याण, उद्योग विभाग, युवक मंगल दल, स्वामित्व योजना के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। किसान मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। यहां पर किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण, जैविक उत्पाद आदि के बारे में जानकारी दी गई।

जब नारेबाजी करने वालों को सीएम ने लगाई फटकार

रुड़की : जिस समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संबोधन कर रहे थे। तभी भाजपा के एक नेता के समर्थक विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाराज हो गए। उन्होंने नारेबाजी कर रहे व्यक्तियों को मंच से ही फटकार लगाई और चुप होने के लिए कहा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कौन लोग हैं यह, इनका पता लगाएं। इसके बाद यहां पर सन्नाटा पसर गया। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी बोलने के लिए खड़े हुए, तभी कुछ व्यक्तियों ने सुरेश राठौर के खिलाफ नारेबाजी की थी।

सीएम के कार्यक्रम में उड़ा रहे थे ड्रोन, पुलिस ने पकड़ा

रुड़की : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भीड़ में दो युवक ड्रोन कैमरे उड़ा रहे थे। मंच से संचालन कर रहे एक अधिकारी ने ड्रोन को सुरक्षा की दृष्टि से पीछे करने के लिए कहा। इसी बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र ¨सह रावत के निर्देश पर पुलिस ने ड्रोन उड़ा रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि ड्रोन उड़ा रहे पोपीन कुमार निवासी मोहितपुर एवं गुरुदयाल निवासी ढीलमजरा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

हंगामा करने वाले नेता को मंच से घसीटा

रुड़की: कार्यक्रम के दौरान एक नेता जो कि टिकट की दावेदारी कर रहा था, उसके समर्थक हंगामा कर रहे थे। मंच पर भी उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उसको मंच के पीछे कुछ कार्यकत्र्ताओं ने घसीट लिया। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी उसको कार्यक्रम से दूर ले गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।