मुजफ्फरनगर में गन्ना आपूर्ति का खेल, बोर्ड ने दोषी माना तो बढ़ जाएंगी सभापति की मुश्किल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में गन्ना आपूर्ति का खेल, बोर्ड ने दोषी माना तो बढ़ जाएंगी सभापति की मुश्किल

मुजफ्फरनगर में गन्ना आपूर्ति का खेल, बोर्ड ने दोषी माना तो बढ़ जाएंगी सभापति की मुश्किल


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में खतौली सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना आपूर्ति में गड़बड़ी का खेल पुराना है। अब वर्तमान सभापति एवं अध्यक्ष ओमवीर सिंह समेत संचालक सदस्यों के खिलाफ गन्ना एवं चीनी आयुक्त ने अनियमितता के साक्ष्यों को सही माना है। इस मामले में गन्ना समिति का बोर्ड एक माह में निर्णय लेगा। बोर्ड ने मामले को गंभीरता लेकर दोष सही ठहराया तो सभापति की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उनके विरूद्ध अनुशासनत्मक कार्रवाई होगी।

गन्ना समिति में गन्ना आपूर्ति में धांधली का खेल पुराना है। जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने वर्ष 2020 में सर्वेक्षण के साथ जांच कराई थी। तब खतौली सहकारी समिति में 400 से अधिक ऐसे किसानों के नाम फर्जी बांड मिले थे, जो इस दुनिया में नहीं थे। यानि मृतक किसान गन्ना आपूर्ति कर रहे थे। इस खेल में क्षेत्र के गन्ना माफियाओं का हाथ शामिल था। कार्रवाई होने के बाद फर्जी बांड को बंद किया गया। उसके बाद प्रदेश सरकार ने गन्ना पर्ची को पूर्ण रूप से आनलाइन कर दिया। अब वर्तमान अध्यक्ष पर कृषि भूमि से अधिक गन्ना आपूर्ति करने का दोष मिला है। सवाल यह है कि कृषि भूमि से अधिक गन्ना कहां से आया है। इसकी जांच करने में विभाग भी चुप्पी साध गया है।

गन्ना समिति से जुड़े किसान ऋषिपाल भाटी, विशाल लोचन ने दो अलग-अलग शिकायत दी थी। एक वाहन प्रयोग की तो दूसरी कृषि भूमि और गन्ने आपूर्ति की थी। जिला गन्ना अधिकारी शामली को वर्तमान अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने शिकायत के खिलाफ सभी साक्ष्य उपलब्ध कराए। यह काम नहीं आ सके। चीनी एवं गन्ना आयुक्त ने 20 पेज की रिपोर्ट बनाते हुए एक आदेश जारी किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।