क्रिसमस पर दिखा कोरोना का असर,पहली बार क्रिसमस पर नहीं कटेगा केक,केवल मीसा प्रार्थना होगी

  1. Home
  2. हरियाणा

क्रिसमस पर दिखा कोरोना का असर,पहली बार क्रिसमस पर नहीं कटेगा केक,केवल मीसा प्रार्थना होगी


पानीपत। कोरोना ने क्रिसमस के जश्न में खलल डाल दिया है। पहली बार ऐसा होगा कि प्रभु यीशू के जन्म पर केक काटकर खुशी नहीं मनाई जाएगी। 24 दिसंबर से 25 दिसंबर की रात 3 बजे तक चलने वाला जश्न भी नहीं होगा। क्रिसमस के दिन केवल मीसा प्रार्थना होगी। इस प्रार्थना में भी 300 के स्थान पर मात्र 30 लोग ही जुटेंगे। बाकी अपने घरों में क्रिसमस की खुशियां मनाएंगे।क्रिसमस पर आयोजन को लेकर मंगलवार को सेंट मेरी चर्च में पादरियों की मीटिंग हुई। चर्च के फादर राकेश ने बताया कि कोरोना का प्रकोप अभी भी है। इसका असर क्रिसमस की खुशियों पर भी पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 24 दिसंबर की रात 11 बजे मीसा की प्रार्थना होती थी। इसके बाद केक काटा जाता था और कॉफी बंटती थी। 25 दिसंबर की सुबह से रात 3 बजे तक लोग प्रभु यीशू के जन्म की खुशी में नाच-गाना करते थे।

इस बार केवल मीसा की प्रार्थना की जाएगी। मीसा की प्रार्थना 25 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे होगी। आमतौर पर इस प्रार्थना में 300 लोग तक शामिल होते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण केवल 30 ही मीसा की प्रार्थना में शामिल होंगे। सेंट मेरी स्कूल के मैनेजर फादर अनुरूप मीसा चढ़ाएंगे। प्रार्थना के बाद कॉफी देकर लोगों को विदा किया जाएगा और चर्च के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस मीटिंग में पेरिस काउंसिल के पदाधिकारी जेम्स, बीजू, शीनू और सिस्टर बिंसी शामिल रही।

पानीपत में 6 चर्च हैं। इनमें सेंट मेरी चर्च प्रमुख है। कोरोना के कारण इस बार क्रिसमस का त्योहार फीका रहेगा। इसको देखते हुए इस बार किसी भी चर्च की सजावट नहीं की गई है। जबकि क्रिसमस पर शहर के चर्च रंगीन रोशनी में नहाए हुए दिखते थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।