Corona काल में मन को शांत रखने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सुकून से बीतेंगे दिन

  1. Home
  2. आपकी खबर

Corona काल में मन को शांत रखने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सुकून से बीतेंगे दिन

Corona काल में मन को शांत रखने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, सुकून से बीतेंगे दिन


नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus In India) अपना कहर बरपा रहा है। कई लोगों ने कुछ अपने करीबी रिश्तों को खो दिया है तो कुछ देश-दुनिया के हालात देखकर भी काफी परेशान हैं। ऐसे में बहुत लोग डिप्रेशन (Depression Symptoms) का शिकार हो रहे हैं। हालांकि रोजाना कुछ मंत्रों (Mantra) का जाप कर आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं।

एंग्जायटी से बचाएंगे ये मंत्र

कोरोना काल (Corona Cases In India) में खुद को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। डिप्रेशन (Depression) और एंग्जायटी (Anxiety) के दौर में अपना और अपनों का ख्याल रखने के लिए कुछ मंत्रों का जाप किया जा सकता है। जानिए कुछ ऐसे मंत्र, जिनका जाप करने से आप सुकून महसूस कर सकेंगे (Mantra)।

शिव मंत्र से मिलेगी शांति

कुछ मंत्र मन को शांति रखने के साथ ही आपका कल्याण भी करते हैं। उन्हीं में से एक है शिव मंत्र (Shiv Mantra) 'ऊं नमः शिवाय'। यह भगवान शिव का बहुत ही सरल और प्रभावी मंत्र है। इसे रुद्राक्ष की माला से जपने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें। वहीं, सुबह या शाम कभी भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। मन को शांत करने के लिए ध्यान या जाप विश्वभर में अपनाया जा रहा है। तनाव से निपटने के लिए यह एक कारगर तरीका माना जाता है।

गणेश गायत्री मंत्र से दूर होगा तनाव

मन की शांति के लिए रोज 108 बार 'ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात' मंत्र का जाप करें। भगवान गणेश के भक्त इस मंत्र (Ganesha Mantra) का जाप हर बुधवार को करते हैं, लेकिन मन की शांति के लिए इस मंत्र का जाप सुबह या शाम में किसी भी समय किया जा सकता है। वहीं ध्यान या जाप का मतलब सिर्फ मंत्रों का उच्चारण करना नहीं होता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी मंत्र का उच्चारण करते समय पूरा ध्यान जरूर लगाएं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।