boAt लाया लाइव क्रिकेट स्कोर बताने वाली शानदार स्मार्टवॉच,ये होंगे फंक्शन

  1. Home
  2. टेक

boAt लाया लाइव क्रिकेट स्कोर बताने वाली शानदार स्मार्टवॉच,ये होंगे फंक्शन

boAt लाया लाइव क्रिकेट स्कोर बताने वाली शानदार स्मार्टवॉच,ये होंगे फंक्शन


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। boAt इंडियन यूजर्स के लिए नई स्मार्टवॉच लाया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवॉच का नाम boAt Storm Pro Call है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है। इसमें 700 एक्टिव मोड्स के अलावा कई हेल्थ सेंसर भी दिए गए हैं। वॉच की सबसे बड़ी खूबी है कि यह यूजर को लाइव क्रिकेट स्कोर भी बताती है। बोट की इस नई वॉच की कीमत 3,799 रुपये है। वॉच को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसे आप कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

वॉच में कंपनी 368x448 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वॉच का डिजाइन रेक्टैंगलुर डायल वाला है। वॉच का मेटल बॉडी डिजाइन इसके लुक को काफी प्रीमियम बनाता है। वॉच के साथ कंपनी बदला जा सकने वाला सिलिकॉन स्ट्रैप भी ऑफर कर रही है।

वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग का भी फीचर मिलेगा। हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें 700 से ज्यादा ऐक्टिव मोड दिए गए हैं। साथ ही इसमें आपको 24x7 हार्ट रेट सेंसर के साथ SpO2 मॉनिटर और स्लीप मॉनिटरिंग का भी फीचर मिलेगा। वॉच में लाइव क्रिकेट स्कोर बताने वाला फीचर भी मौजूद है।

बोट की यह लेटेस्ट वॉच दमदार बैटरी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर यह वॉच 10 दिन तक आराम से चल जाती है। वॉच में ASAP चार्ज फीचर भी दिया गया है, जो इसकी बैटरी को 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। 100 से ज्यादा वॉच फेस वाली इस वॉच में गूगल फिट और ऐपल हेल्थ भी इन-बिल्ट दिया गया है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।