कानपुर: बिकरू हत्याकांड का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर

कानपुर: बिकरू हत्याकांड का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार

कानपुर: बिकरू हत्याकांड का आखिरी आरोपी भी गिरफ्तार


कानपुर। बिकरू हत्याकांड में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश विपुल दुबे को पुलिस ने घाटमपुर के सजेती से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले छह माह से यूपी पुलिस को उसकी तलाश थी। विपुल दुबे ने अपने पिता अतुल दुबे के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाईं थीं। इसके बाद पुलिस ने विपुल के पिता अतुल दुबे और चचेरे भाई अमर दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया था। विपुल दुबे हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को अपना रोल मॉडल मानता था। 

कानपुर आईजी का कहना है कि बिकरू कांड का एक आरोपी अब तक फरार चल रहा था। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते सप्ताह उस पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। अब कोई भी आरोपी बाहर नहीं है। सभी जेल में हैं।

बता दें, चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस घटना में तत्कालीन सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हुए थे।  पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत छह आरोपियों को एनकाउंटर में मार चुकी है और अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।